Viral Video: कमजोर दिल वाले सावधान! सैलून वाले भईया ने आदमी के चेहरे पर चला दिया ब्लेड, वीडियो देखकर कांप जाएगी आत्मा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सैलून में फेस पैक लगाकर बैठे युवक के चेहरे पर एक व्यक्ति तेजी से ब्लेड चला रहा है. जिसे देखकर लोगों के डर से पसीने छूट रहे हैं. आप भी देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर रूह कंपा देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सैलून में चेहरे पर फेस पैक लगाकर बैठा हुआ है. वहीं सैलून में काम करने वाला व्यक्ति उसके सामने खड़ा है. उसके हाथों में एक ब्लेड है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि व्यक्ति तेजी से युवक के चेहरे पर ब्लेड चलाने लगता है. जिसे देखकर लोगों की आत्मा कांप जाती है. आदमी बिना रुके कई बार उसके चेहरे पर ब्लेड चला देता है. लेकिन हैरानी की बात तो तब होती है, जब इतनी बार ब्लेड लगने के बाद भी युवक के चेहरे से खून का एक कतरा तक नहीं निकलता है.

दरअसल, व्यक्ति ने तेजी से लेकिन बड़े ही सावधानी से व्यक्ति के चेहरे पर ब्लेड चलाया था, जिससे केवल फेस पैक ही चेहरे से निकला. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने युवक के प्रति चिंता जाहिर की है. साथ ही लोगों ने वीडियो या अन्य किसी भी कारण से सैलून में इस तरह की खतरनाक गतिविधि न करने की मांग की है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >