Viral Video : जब गैंडा ने दौड़ा दिया, सूख गया कलेजा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Viral Video : सोचिए, अगर जंगल सफारी के दौरान अचानक कोई गैंडा आपकी गाड़ी के पीछे दौड़ पड़े तो क्या हाल होगा? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. इसमें गुस्से में एक गैंडा सफारी गाड़ी की ओर तेजी से दौड़ता है और हमला करने की कोशिश करता है. यही वजह है कि यह वीडियो लोगों को डरा भी रहा है और हैरान भी कर रहा है.

Viral Video : चिड़ियाघरों में तो जानवर पिंजरे में कैद दिखते हैं, लेकिन असली रोमांच जंगल सफारी में मिलता है. यहां लोग खुले जंगल में जाकर शेर, बाघ या गैंडे जैसे खतरनाक जानवरों को नजदीक से देख पाते हैं. कई बार सफारी के दौरान जानवर शिकार करते भी नजर आते हैं. हालांकि सफारी जितनी मजेदार होती है, उतनी ही खतरनाक भी होती है, क्योंकि जंगली जानवरों का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वे कब हमला कर दें. इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में दिखा नजारा इतना खौफनाक है कि देखने वालों की सांसें थम जा रहीं हैं. वीडियो देख लोग डर के साथ रोमांच भी महसूस कर रहे हैं.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक गैंडा गुस्से में सफारी गाड़ी पर दौड़कर हमला करने के लिए आगे बढ़्र्रता है. लेकिन गाड़ी का ड्राइवर बहुत समझदारी दिखाता है. वह तुरंत गाड़ी को रिवर्स में डाल देता है और गैंडे से दूर जाने लगता है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में गैंडा पूरी ताकत से सफारी गाड़ी की ओर दौड़ रहा था. लेकिन ड्राइवर ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए तुरंत गाड़ी को रिवर्स में डाल दिया. आमतौर पर तेज स्पीड में गाड़ी को रिवर्स करना और सही दिशा में ले जाना आसान नहीं होता, लेकिन इस ड्राइवर ने बिना पीछे देखे गाड़ी को बखूबी संभाला. वो लगातार तेज रफ्तार में गाड़ी को सही रास्ते पर भगाता रहा और आखिरकार गैंडे से पीछा छुड़ाने में कामयाब हो गया. उसकी इस समझदारी और फुर्ती की वजह से सभी की जान बच पाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >