Viral Video: दो चूहों के बीच भयंकर लड़ाई, रेफरी बने 5 कुत्ते, वीडियो जीत लेगा दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धूम मचा रहा है, जिसमें दो चूहों की लड़ाई ने सबका ध्यान खींच लिया है. इंस्टाग्राम पर वायरल इस क्लिप में दो चूहे एक-दूसरे पर ऐसे टूट पड़े हैं, मानो पुरानी दुश्मनी का हिसाब चुकता करने का वक्त आ गया हो. दोनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त है कि लगता है, ये कोई बॉक्सिंग रिंग का फाइनल मुकाबला हो.

Viral Video: इंस्टाग्राम पर शेयर किये गए वीडियो में दो चूहों के बीच आर-पार की लड़ाई चल रही है. दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं. दोनों चूहे इस तरह लड़ाई करते दिख रहे हैं, मानों वे कई जनम के जानी दुश्मन हों. वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दो चूहे आपस में लड़ाई कर रहे थे, तो उन्हें लड़ाई करते पांच कुत्ते सीढ़ी पर बैठकर मजे से देख रहे हैं. सभी कुत्ते जंग पर नजर जमाए दिख रहे हैं. मानों उन लोगों के बीच जीत-हार की बैट लगी हो.

‘जो हारा वो डॉग डिनर’

चूहों के बीच लड़ाई वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग बहुत पसंद कर रहे हैं. वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं. कई लोगों ने तो हंसते हुए इमोजी शेयर किया. तो एक यूजर ने लिखा, “जो हारा वो डॉगी का डिनर.” वीडियो को ashikana_fact ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >