Viral video: चूहे से पंगा लेना बिल्ली को पड़ा भारी, नाक काटकर याद दिला दी नानी, देखें वीडियो

Viral video: बिल्ली की नाक को दांतों से काटते हुए चूहे का वीडियो सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली चूहे पर हमला कर रही थी, तभी चूहे ने बिल्ली की नाक को दांतों से काट लिया, जिससे बिल्ली दर्द से कराहने लगी. देखिए इस वीडियो को.

Viral video: आपने चूहे और बिल्ली की दुश्मनी की कहानी तो जरूर सुनी होगी. चूहा देखते ही बिल्ली उसका शिकार करने के लिए उसके पीछे भागने लगती है. बिल्ली की ताकत के सामने चूहा अक्सर हार जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर अभी एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे इस कहानी को पूरा पलट कर रख दिया है. इस बार हारता चूहा नहीं, बिल्ली है. चूहे की ताकत के सामने इस बार बिल्ली को घुटने टेकने पड़ते हैं.

वीडियो में नजर आ रहा है कि चूहा बिल्ली पर हमला करने की कोशिश कर रहा है. वह जैसे ही बिल्ली पर पहला वार करता है, वैसे ही चूहा उसकी नाक को दांतों से काट लेता है. चूहा उसके नाक को कसकर दांतों से पकड़ कर उस पर लटक जाता है. बिल्ली दर्द से तिलमिलाने लगती है और अपनी नाक को छुड़ाने की कोशिश करती है. लेकिन इस बार चूहा भी जिद्द पर अड़ा था. बिल्ली चाहे जितनी भी उठा-पटक क्यों न कर ले, चूहा उसकी नाक को नहीं छोड़ता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग हंसी से लोटपोट हो रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >