Viral Video : सोनम की मांग में सिंदूर भरते वक्त बहुत खुश था राजा रघुवंशी

Viral Video : सोनम और राजा की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो सिंदूरदान के समय का है, जिसमें राजा बेहद खुश दिख रहा है. वहीं सोनम के चेहरे में खुशी का भाव नहीं है. देखें वीडियो.

Viral Video : इंदौर के राजा हत्याकांड की सच्चाई दिल दहला देने वाली है. पत्नी सोनम की संलिप्तता ने दोनों परिवारों और आम लोगों को हैरान करके रख दिया है. अब सबके मन में एक ही सवाल है—जब प्यार किसी और से था, तो शादी किसी और से क्यों की? क्या जरूरत थी किसी की जान लेने की? इस बीच शादी का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो सिंदूरदान के वक्त का है, जिसमें राजा बेहद खुश नजर आ रहा है, जबकि सोनम के चेहरे पर शादी की रस्मों के दौरान भी मायूसी साफ दिखाई दे रही है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

वीडियो पर यूजर दे रहे हैं रिएक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हुए शादी के वीडियो पर यूजर्स लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सोनम के हाव-भाव ही सब कुछ बयां कर रहे हैं.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “दुल्हन का चेहरा देखिए, वह तनाव में है. परिवार वाले बच्चों की राय नहीं मानते और फिर अपराध हो जाता है.” तीसरे यूजर ने कहा, “उसके चेहरे के भाव साफ बता रहे हैं कि वह इस शादी से बिल्कुल भी खुश नहीं थी.”

2 जून को राजा का शव मिला

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम मेघालय में हनीमून के दौरान लापता हो गए थे. इस कपल को आखिरी बार 23 मई को देखा गया था. इसके बाद में 2 जून को राजा का शव चेरापूंजी के पास एक घाटी में मिला. मौके से सोनम की टी-शर्ट और हत्या में इस्तेमाल हुआ धारदार हथियार भी बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >