Viral Video: अब यूट्यूब का ‘Play Button’ लेना हुआ आसान, क्रिएटर्स दिखे सदमे में!

Viral Video: सूरत में नकली यूट्यूब प्ले बटन बनाए जाने का खुलासा हुआ, जिससे असली क्रिएटर्स चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूट्यूब की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं.

Viral Video: यूट्यूब पर प्ले बटन हासिल करना हर क्रिएटर का सपना होता है. यह अवॉर्ड उनकी मेहनत, क्रिएटिविटी और बड़े सब्सक्राइबर बेस की पहचान है. लेकिन अब सूरत की एक दुकान ने इस सपने को नकली अवतार दे दिया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

सूरत की ‘SMD वेल्डिंग वर्क’ पर बन रहे नकली अवॉर्ड्स

गुजरात के सूरत में ‘SMD वेल्डिंग वर्क’ नामक एक दुकान में नकली यूट्यूब प्ले बटन बनाए जा रहे हैं. इस दुकान में कारीगर लोहे की शीट्स को काटकर, वेल्डिंग और पेंटिंग करके सिल्वर और गोल्डन प्ले बटन तैयार कर रहे हैं. यह अवॉर्ड्स असली यूट्यूब बटन की हूबहू नकल हैं, जिन्हें देखकर कोई भी धोखा खा सकता है.

हर लेवल के यूट्यूब बटन उपलब्ध

यहां एक लाख सब्सक्राइबर वाला सिल्वर बटन और दस लाख सब्सक्राइबर वाला गोल्डन बटन आसानी से बनवाया जा सकता है. ग्राहक को बस ऑर्डर देना होता है और उनके घर तक यह नकली प्ले बटन पहुंचा दिया जाता है. इस नकली उपलब्धि को देखकर असली कंटेंट क्रिएटर्स को झटका लग सकता है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

14 फरवरी को @shakirbatli नामक एक सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें इस दुकान में बनाए जा रहे नकली यूट्यूब प्ले बटन को दिखाया गया. इस पोस्ट में दुकान का संपर्क नंबर भी दिया गया ताकि इच्छुक लोग इन अवॉर्ड्स को खरीद सकें. वीडियो के वायरल होते ही कई यूट्यूब क्रिएटर्स ने नाराजगी जताई.

यूट्यूब की विश्वसनीयता पर सवाल

इस घटना के सामने आने के बाद यूट्यूब की अवॉर्ड नीति पर सवाल उठ रहे हैं. नकली अवॉर्ड्स मिलने से असली क्रिएटर्स की मेहनत का सम्मान खतरे में पड़ सकता है. ऐसे में यह देखना होगा कि यूट्यूब इस मामले में क्या कदम उठाता है.

Also Read: इंतजार हुआ खत्म! भारत में लॉन्च होने जा रही है Tesla, जानिए कारों की कीमत

Also Read: मिलिए छह शादियों का रिकॉर्ड बनाने वाले भारतीय उद्योगपति से, जिन्ना की बहन संग रहे इश्क के चर्चे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >