एंटीलिया में 'जय श्री राम'... राममय हुआ मुकेश अंबानी का घर, राम भक्ति की दिखी अदभुत छटा

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में कल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उल्लास है. मानों पूरा देश राममय हो गया है. इसी कड़ी में दुनिया के सबसे बड़े रईसों में से एक मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया भी राम भक्ति में रंग गया है. एंटीलिया का एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Ramlala Pran Pratishtha: राम मंदिर में कल प्राण-प्रतिष्ठा समारोह है. पूरे देश में इसकी धूम है. रामभक्ति में पूरा देश डूबा हुआ है. गली चौक चौराहों से लेकर घरों में रामलला के झंडे लगे हैं. इसी कड़ी में दुनिया के सबसे बड़े रईसों में से एक  मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया में भी जय श्री राम दिखाई दे रहा है. राम लला प्राण प्रतिष्ठा से पहले एंटीलिया राममय नजर आ रहा है.

एंटीलिया में जय श्री राम
जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले खास तरीके से सजाया गया है. जिससे पूरा एंटीलिया ही राममय नजर आ रहा है. दरअसल एंटीलिया इमारत के सबसे ऊपरी हिस्से में रंगीन लाइट लगाई गई है. लाइटों से जय श्री राम लिखा है. यही नहीं इसके साथ राम मंदिर का चित्र भी बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि  मुकेश अंबानी ने अपने घर के सबसे ऊपरी हिस्से में लाइटिंग कराई है. एंटीलिया को भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा से पहले सजाया गया है. गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह  के लिए भारतीय उद्योग जगत भी कई लोगों को आमंत्रित किया गया है. इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के साथ उनका परिवार भी शामिल है.

कल होगा भव्य समारोह
अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कल यानी सोमवार को भव्य आयोजन हो रहा है. समारोह को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हो रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में 22 जनवरी को सुबह 10.25 बजे पहुंचेंगे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. यहां से वह हेलीकॉप्टर से 10.55 बजे श्री राम जन्मभूमि जाएंगे. इसके बाद 12.05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रहेंगे. 

Also Read: Bharat Jodo Nyay Yatra: भीड़ ने रोकी बस, लगाए मोदी-मोदी के नारे, बोले राहुल गांधी- हम किसी से नहीं डरते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >