Viral Video: बाज यूं ही नहीं कहलाता पक्षियों का राजा, झरने से पानी पीना कबूतरों के वश की बात नहीं, देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. जंगल और पशु-पक्षियों से जुड़ा वीडियो भी लोगों को खूब भाता है. ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गोल्डन बाज को झरने के नीचे नहाते और पानी पीते दिखाया गया है. सोशल मीडिया पर वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में प्रकृति के अनोखे नजारे अक्सर वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक गोल्डन ईगल झरने के नीचे पानी पीता और नहाता नजर आ रहा है. यह वीडियो न केवल बाज की ताकत और सुंदरता को दिखा रहा है बल्कि यह साबित कर रहा है कि बाज को क्यों पक्षियों का राजा कहा जाता है. मटके और प्याले में कबूतर और दूसरे पक्षी पानी पीते हैं लेकिन जो झंझावातों में उड़ने की ताकत रखते हैं वो पानी भी झरनों का ही पीते हैं. वीडियो सोशल मीडिया एक्स प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इंटरनेट की दुनिया में यह तेजी से वायरल हो रहा है.

झरने में नहाने लगा बाज

वीडियो अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है. वीडियो को साढ़े 5 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है ऊंचे पहाड़ों के बीच एक छोटा सा झरना बह रहा है. झरने के पास एक बड़ा सा गोल्डन बाज दिखाई देता है. जो अपनी मजबूत चोंच और विशाल पंखों के लिए विख्यात है. देखते ही देखते बाज अपने पंजों को चट्टान पर मजबूती से जमा लेता है और फिर पंख फैलाकर पानी की धारा के नीचे खड़ा हो जाता है. बाज झरना का पानी पीता भी नजर आ रहा है. झरने के पानी से बाज नहाने लगता है. अपने पंखों को हिलाकर पानी को पूरे शरीर पर छिड़कता हुआ दिखाई दे रहा है.

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो देखकर लग रहा है मानो बाज प्राकृतिक स्पा का आनंद ले रहा है. झरने का ठंडा पानी उसे काफी शीतलता दे रहा है. जानकारों की राय है कि गोल्डन ईगल जैसे बड़े पक्षी अक्सर ऊंचे झरनों से पानी पीते हैं और नहाते हैं. वीडियो को देखकर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा ‘यह सिर्फ स्नान नहीं है, यह एक अहम रखरखाव प्रोटोकॉल है.’ कई यूजर्स ने बाज की सुंदरता पर कमेंट किया है. एक और यूजर ने लिखा ‘बड़े पक्षियों के सपने भी बड़े होते हैं.’ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >