Viral Video : मां तो आखिर मां होती है, बरसात में 14 सेकंड का वीडियो देखकर आप भी कहेंगे ये बात

Viral Video : बारिश में एक मां द्वारा अपनी बेटी को कंधों पर उठाकर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस दिल को छू लेने वाले वीडियो पर लोग लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं. देखें वीडियो.

Viral Video : यह कहना बिलकुल सही होगा कि इस दुनिया में मां के प्यार से बढ़कर कुछ नहीं होता. दरअसल, बरसात के दिनों में एक मां और बेटी का वीडियो वायरल हो रहा है. इसको यूजर ढेर सारा प्यार दे रहे हैं. यूजर कहते नजर आ रहे हैं कि मां हमेशा अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा चाहती हैं और उन्हें हर मुश्किल से बचाना चाहती हैं. दिल छू लेने वाले इस वीडियो में एक महिला बारिश में अपनी बेटी को अपने कंधों पर उठाकर ले जा रही है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

यह दिल छू लेने वाला वीडियो एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए लिखा–महारानी बनाकर रखना उसे जिसने तुझे सारा उम्र राजा बनाकर पाला है. 14 सेकंड के इस क्लिप में एक महिला बारिश में अपनी बेटी को कंधों पर उठाकर चलते हुए दिखाई देती है. खास बात यह है कि वह एक हाथ में छाता भी पकड़े हुए है, ताकि उसकी बेटी बारिश में भीग न जाए. यह दृश्य मां के निस्वार्थ प्रेम को खूबसूरती से दिखाता है. वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए हैं.

यह भी पढ़ें : Viral Video : नौकरी से निकाल दूंगी, काम नहीं करते…सेल्स हेड का वीडियो देखकर आपको भी आ सकता है गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >