Viral Video: पीठ पर बैग, हाथों में किताब, स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर पढ़ने चला बंदर, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बंदर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में बंदर को स्कूल की यूनिफॉर्म पहनकर हाथों में किताब और नोटबुक लेकर पढ़ते जाते देखा जा सकता है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: अपने बंदरों को पेड़ों, रास्तों और घर के आस-पास पर उछाल-कूद करते तो बहुत बार देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी बंदर को शर्ट-पैंट पहनकर पीठ पर बैग तानकर पढ़ने जाते देखा है? अगर नहीं तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा. वीडियो में नजर आ रहा है कि घर के अंदर एक बंदर है.

बंदर ने हाथ में नोटबुक पकड़कर रखा है और मुस्कुराते हुए गोल-गोल घूम रहा है. बंदर ने सफेद रंग का शर्ट और नीले रंग का पैंट पहन रखा है और पीठ पर गुलाबी रंग का बैग तानकर रखा है. उसके चेहरे की मुस्कान उसकी खुशी साफ बयां कर रहा है. उसे देखकर लगता है कि वह पढ़ने जाने के लिए बहुत ही उत्सुक है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जहां इसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और इस वीडियो को लाइक किया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : सांप होगा अपने घर में, बंदर ने नाग को पकड़कर गले में लपेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >