Viral Video : भोलेनाथ और बजरंगबली की मुलाकात! नाग को देखते ही बंदर ने सिर झुका लिया

Viral Video: एक बंदर ने सामने नाग को देखकर सिर झुकाकर प्रमाण किया, फिर उसे आराम से उठाकर अपने कंधे पर रख लिया. इसके बाद नाग धीरे-धीरे बंदर के गले में लिपट गया, मानो दोनों के बीच आत्मीयता हो. देखें ये वायरल वीडियो.

 Viral Video : नाग पंचमी के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में डूबे लोग भक्ति के अलग-अलग रूप वीडियो में देख रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदर एक फन फैलाए नाग के सामने सिर झुकाता नजर आ रहा है. यह दृश्य देख लोग हैरान हैं और इसे शिवभक्ति का प्रतीक मान रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पा रही है. देखें वायरल वीडियो आप भी.

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि बंदर नाग को देखते ही सिर झुकाकर प्रमाण करता है और उसे आराम से उठाकर कंधे पर रख लेता है. फिर नाग उसके गले में लिपट जाता है. दोनों शांत रहते हैं और एक-दूसरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर लगातार कमेंट कर रहे हैं. इस वायरल वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है “जय भोलेनाथ, जय बजरंगबली”.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >