हे भगवान! इसे खाना है या पहनना है? मसाला डालकर आदमी ने पकाया जूता, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश!

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक जूता दिखाया जा रहा है. यह जूता इतना खास है कि इसे पैरों में पहनें या खाएं, लोग समझ नहीं पा रहे हैं. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को हैरान कर के रख देते हैं. एक ऐसा ही अनोखा और क्रिएटिविटी से भरा हुआ वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जूते को आग में पका रहा है. वो तेज आंच पर जूते को लकड़ी में फंसा कर रखता है और उसके ऊपर मसाले डालता है.

पहले तो देखकर हैरानी होती है कि भला कोई जूते को पका रहा है. लेकिन ध्यान से देखने पर पता चलता है कि दरअसल जूता बैंगन का बना हुआ है. व्यक्ति ने बैंगन को इतने अच्छे तरीके से काटकर एक जूते का आकार दिया है. उसने बैंगन से बने जूते को इतने शानदार तरीके से बनाया है कि उसे देखकर कोई इंसान धोखा खा जाए. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बेहद पसंद किया जा रहा है. आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को.

यह भी पढ़े: Viral Video: महिला के बालों से खेल रहा था गोरिल्ला, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़कर कर दी धुनाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >