Viral Video : वाह रे हिम्मत! सामने जाकर चीतों को पानी पिला दिया

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स चीतों को पानी पिलाता हुआ दिखाई दे रहा है. आप भी देखें ये वीडियो.

Viral Video : मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो नेशनल पार्क  (केएनपी) के पास एक गांव का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें चीतों को पानी पिलाते हुए एक व्यक्ति नजर आ रहा है. हालांकि, पार्क के अधिकारियों ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की और कहा कि वे मामले की जांच करेंगे. वीडियो लगभग 40 सेकंड का है. इसमें एक व्यक्ति एक कैन से पानी को बर्तन में डालता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके बाद आस-पास की छाया में बैठे पांच चीते उस बर्तन के पास आते हैं और पानी पीना शुरू कर देते हैं. शुरू में वह व्यक्ति चीतों के करीब जाने में हिचकिचाता हुआ दिखाई देता है, लेकिन उसके पीछे खड़े लोग, जिसमें वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति भी शामिल है, उससे चीतों को पानी पिलाने का आग्रह करते हैं. देखें वायरल वीडियो

इसके बाद वह व्यक्ति बर्तन में पानी डालता है और कुछ देर के लिए चीतों के पास झुककर बैठ जाता है. वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर चीता परियोजना के निदेशक उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें इस दृश्य के बारे में जानकारी नहीं है. शर्मा ने कहा, “हम वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहे हैं, लेकिन हम इसके बारे में जानकारी एकत्र करेंगे.” इससे पहले शुक्रवार को, एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था जिसमें चीते अपने शिकार को खाते हुए दिख रहे थे. सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया कि दोनों वीडियो उमरीकला गांव के पास शूट किए गए थे.

यह भी पढ़ें : Madhya Pradesh: फर्जी डॉक्टर का ‘खूनी खेल’, कार्डियोलॉजिस्ट बन 7 मरीजों की ले ली जान, मची खलबली

वर्तमान में, भारतीय धरती पर पैदा हुए 11 शावकों सहित 17 चीते केएनपी के जंगल में घूम रहे हैं, जबकि नौ बाड़ों में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >