Viral Video: जूता पहनने गया था आदमी, अंदर छुपा था काला सांप, आगे जो हुआ देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक सांप जूते में घुसकर बैठा हुआ है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को डरा कर रख दिया है. देखिए इस डरावने वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो लोगों को खूब हंसाते हैं तो वहीं कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं. ऐसे ही एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक खतरनाक जहरीला सांप जूते में छुपकर बैठा हुआ है. व्यक्ति जूते पहनने ही वाला होता है कि उसकी नजर जूते के अंदर बैठे सांप पर पड़ जाती है. जिसके बाद वह जल्दी से वहां से भाग जाता है.

कुछ देर बाद व्यक्ति अपने साथ एक अन्य व्यक्ति को लाता है. वह बड़े ही सावधानी के साथ सांप को जूते से बाहर निकालने की कोशिश करता है. सांप इस दौरान आदमी पर हमला करने की कोशिश करता है. लेकिन आदमी हिम्मत दिखाते हुए डटा रहता है. अंत में वह सांप को पकड़ कर घर से बाहर निकाल देता है. देखिए इस वीडियो को.

यह भी पढ़े: Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >