Viral Video : रील्स बनाने से रोकें बच्चों को, नहीं तो हो जाएगी मौत, देखें ऐसा क्या है वीडियो में

Viral Video : वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि अहमदाबाद में तीन युवकों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर रील बनाने की प्लानिंग की. इसके बाद उनकी दर्दनाक मौत हो गई. देखें वीडियो.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल  हो रहा है जो गुजरात का बताया जा रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कैनाल में गिर गया है. इस वीडियो को Jitendra pratap singh @jpsin1 ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा–अहमदाबाद से बहुत दुखद खबर आ रही है. यह खबर मां-बाप की आंखें खोलने वाली है. कैसे रिल के चक्कर में युवा बर्बाद हो रहे हैं. अहमदाबाद के तीन युवकों ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर रील बनाने की प्लानिंग की. अपने दोस्त का स्कॉर्पियो मांग कर वह अहमदाबाद के बाहरी इलाके फतेहवाड़ी कैनाल के पास गए. वहां रील बनाने के चक्कर में उन्होंने कार से कंट्रोल खो दिया. कार सीधे कैनाल में जाकर गिर गई. पानी में गिरते ही सेंट्रल लॉक जाम हो गया दरवाजा नहीं खुला जिससे तीनों युवकों  की दुखद मौत हो गई. देखें वीडियो

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >