Viral Video: 'जितना बैंक में हो…' महिला का अनोखा चेक वायरल, रकम देखकर हो जाएंगे हैरान

Viral VIdeo: महिला का चेक इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. महिला के चेक पर रकम में जो लिखा गया है, उसे देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे. तो आइये आपको मामला क्या है बताते हैं.

Viral Video: डिजिटल भुगतान के दौर में अब चेक का चलन काफी सीमित हो गई है. यही कारण है कि चेक भरते समय कई बार गलती होने की गुंजाइश भी बढ़ जाती है. इस समय सोशल मीडिया में एक चेक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग प्रतिक्रिया देने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं. दरअसल आम तौर पर रकम वाले खाली स्थान पर राशि लिखी जाती है, लेकिन उस जगह पर अजीबोगरीब बातें लिखी गई हैं, जो हैरान करने वाली है.

चेक में रकम के स्थान पर लिखा, ‘जितने बैंक में हो’

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे चेक को smartprem19 इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है. जो IDBI बैंक का दिख रहा है. चेक 26 दिसंबर 2024 के डेट पर संगीता के नाम पर जारी किया गया है. चेक में रकम के स्थान पर ‘जितने बैंक में हो’ लिखा गया है. पोस्ट के साथ यूजर ने लिखा, “ये संगीता ने क्या किया सारी बैंक खाली कर दी.”

यह भी पढ़ें: Viral Video: ग्लैमरस लुक में नजर आईं महाकुंभ की मोनालिसा! वीडियो देख यूजर्स के उड़ गए होश

वायरल चेक पर आ रही लोगों की प्रतिक्रिया

वायरल चेक पर यूजर्स की तेजी से प्रतिक्रिया आ रही है. एक यूजर ने लिखा, “ये सिर्फ लाइक और हंसने के लिए बनाया गया है, अंग्रेजी में और पर्ची भरना नहीं आता हां हो नहीं सकता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “चेक बर्बाद करने के लिए सजा चेक बुक हमेशा के लिए कैंसिल.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >