Viral Video : चुपचाप मोर के पीछे-पीछे चलने लगा बाघ फिर…

Viral Video : उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक अनोखा वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर एक साथ दिखाई दे रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस पर वायरल हुआ यह वीडियो प्रकृति की खूबसूरती को दिखाता है. देखें ये वीडियो आप भी.

Viral Video : उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक खूबसूरत वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर हैरान और खुश हो रहे हैं. यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया जिसपर लगातार रिएक्शन लोग दे रहे हैं. वीडियो में भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ और राष्ट्रीय पक्षी मोर एक ही फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं. प्रकृति का यह नजारा लोगों को बेहद खास और अनोखा लगा. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

यह नजारा इतना अनोखा है कि लोग इसे ‘जीवन में एक बार मिलने वाला मौका’ बता रहे हैं. वीडियो में कॉर्बेट के जंगल का दृश्य नजर आ रहा है, जहां एक बाघ चुपचाप मोर के पीछे-पीछे चलता है. वीडियो में दोनों एक ही रास्ते पर नजर आ रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि वहां न तो कोई डर है और न ही भगदड़, बल्कि पूरा माहौल शांत और सुकून से भरा हुआ है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: किंग कोबरा से बच्चों की तरह खेल रहा शख्स, वायरल वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

वीडियो को देखकर लोग खुश

यह नजारा किसी कहानी जैसा प्रतीत हो रहा है, जहां जंगल के दो राष्ट्रीय प्रतीक (बाघ और मोर) साथ नजर आते हैं. इस वीडियो को देखकर लोग खुश भी हैं और प्रेरित भी हो रहे हैं. यह हमें याद दिलाता है कि प्रकृति और उसके जीव कितने खास हैं. जंगली जानवर और पक्षी हमारी अमूल्य धरोहर हैं. अगर हम उनकी रक्षा करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियां भी ऐसे अनोखे और खूबसूरत नजारे देख सकेंगी और प्रकृति की असली खूबसूरती का अनुभव कर पाएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >