Viral Video: पत्नी पर किया भरोसा हो गया धड़ाम, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Viral Video: पति ने पत्नी पर किया कुछ ज़्यादा भरोसा और फिटनेस का जुनून बन गया फनी फेल. नदी किनारे एक्सरसाइज करने की कोशिश में कपल का बैलेंस बिगड़ा और दोनों सीधा जा गिरे पानी में. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक फनी वायरल वीडियो ने लोगों को खूब गुदगुदाया है. वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी की मदद से नदी किनारे ऊंचाई पर खड़े होकर एक्सरसाइज करने की कोशिश करता है. लेकिन उसकी योजना तब धरी की धरी रह जाती है जब दोनों ही सीधे पानी में गिर पड़ते हैं. यह मजेदार घटना कैमरे में कैद हो गई और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में दिखता है कि पति अपनी पत्नी को कैमरा सेट करने और सपोर्ट देने की जिम्मेदारी देता है. वह खुद एक्सरसाइज के लिए पोजिशन लेता है, और पत्नी उसे अपने पैरों से बैलेंस करती है. लेकिन या तो बैलेंस ठीक नहीं बन पाया या फिर वजन का फर्क इतना ज्यादा था कि दोनों का संतुलन बिगड़ जाता है और वे धड़ाम से पानी में जा गिरते हैं.

यहां देखें वीडियो

कहां से आया वीडियो?

यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) पर @riyapathak123 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट के कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा गया “पत्नी पर कुछ ज्यादा ही भरोसा कर लिया भाई ने”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >