Viral Video: कितना ऊंचा उछल सकता है मगरमच्छ! दिमाग घूम जाएगा जंप देखकर, आंखों पर नहीं होगा यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक मांग का टुकड़ा पाने के लिए मगरमच्छ गजब की ऊंची कूद लगाता है. वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया है.

Viral Video: छिपकली की तरह आकृति, लंबा और भारी शरीर, जमीन से ज्यादा पानी में सहज, जी हां, हम बात कर रहे है पानी के सबसे बड़े दानवों में से एक मगरमच्छ की. यह प्रकृति का उम्दा शिकारी है, जिसके जबड़े में आने के बाद शिकार सीधा उसके पेट में ही जाता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं मगरमच्छ कितना ऊंचा कूद सकता है. इसकी जंप देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है मगरमच्छ कितनी ऊंचाई तक जंप कर सकता है.

जंप देखकर घूम जाएगा दिमाग

वायरल हो रहे वीडियो में मगरमच्छ का जंप देखकर किसी का भी दिमाग घूम सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स मांस का एक टुकड़ा रस्सी के सहारे लटका कर मगर के ऊपर ले आया है. बोटी को पकड़ने के लिए मगरमच्छ ऊपर की ओर जंप करता है और लगातार ऊंचा उठता जाता है. पूंछ तक उसका सफेद पेट नजर आने लगता है. उसके चारों पैर समेत पूरा शरीर हवा में नजर आने लगते हैं. मगरमच्छ के इस जंप को देखकर सोशल मीडिया में कई लोगों अचंभित हैं.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया में मगरमच्छ की जंप वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक साढ़े 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. ढाई हजार लोगों ने लाइक किया है. कई लोगों ने वीडियो को शेयर भी किया है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘वाह! उनकी पूंछ में ज़रूर कोई कमाल की ताकत होगी जो वे पानी से इतनी ऊंचाई तक उड़ पा रहे हैं!’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘वाह! एक एथलेटिक क्रॉक!’ सोशल मीडिया पर ऐसे ही ढेरो कमेंट आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >