दो धर्म, दो पत्नियां और एक प्यार, महाकुंभ में वायरल हुई तरुण गुप्ता की अनोखी प्रेम गाथा

Viral Video: तरुण की दोनों पत्नियां सना और फिजा एक दूसरे के साथ बहनों की तरह रहती हैं.

Viral Video: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में कई अनोखी कहानियां सामने आ रही हैं, जो लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं. इन्हीं में से एक कहानी है तरुण गुप्ता की, जो अपनी दो मुस्लिम पत्नियों के साथ महाकुंभ में स्नान के लिए पहुंचे. तरुण के साथ उनकी पत्नियां सना और फिजा भी थीं, और तीनों ने अपनी अनोखी प्रेम कहानी और शादी की कहानी साझा की.

तरुण ने बताया कि उनकी पहली मुलाकात सना से 2016 में एक कंप्यूटर सेंटर में हुई थी. करीब एक साल की दोस्ती के बाद तरुण ने सना को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे सना ने स्वीकार कर लिया. दोनों ने 2022 में कोर्ट मैरिज की. इसके बाद 2023 में तरुण की मुलाकात फिजा से हुई, जो आईएएस की तैयारी कर रही थीं. फिजा से प्रभावित होकर तरुण ने उनसे शादी करने की इच्छा जताई. पहले इस बात पर तरुण और सना के बीच काफी विवाद हुआ, लेकिन बाद में सना ने शादी के लिए हामी भर दी. इसके बाद तरुण और फिजा ने 2023 में शादी कर ली.

इसे भी पढ़ें: .ट्रंप का बड़ा फैसला, इजरायल की तर्ज पर अमेरिका में बनेगा आयरन डोम

तरुण की दोनों पत्नियां सना और फिजा एक दूसरे के साथ बहनों की तरह रहती हैं. वे नमाज पढ़ने के साथ-साथ हिंदू धर्म का भी पालन करती हैं. दोनों सिंदूर लगाती हैं, हनुमान चालीसा का पाठ करती हैं और भजन गाती हैं. तीनों ने अयोध्या के राम मंदिर की यात्रा भी की है.

तीनों लखनऊ में एक ही घर में साथ रहते हैं और खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं. तरुण ने अपनी दोनों पत्नियों का नाम अपनी पीठ पर गुदवाया हुआ है. एक समय पर सना और फिजा दोनों गर्भवती हुईं, लेकिन सना का गर्भपात हो गया. फिजा ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी देखभाल तीनों मिलकर करते हैं. यह अनोखी कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें: ट्रेन में टॉयलेट के पानी से बनाई चाय? देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >