कछुओं की हाई-लेवल मीटिंग, नदी किनारे बैठकर करते दिखे चर्चा, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो सामने आया है. वीडियो में छोटे कछुओं की एक मंडली को नदी के किनारे पर जमीन पर बैठकर बैठक करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान हो रहे हैं. आइए इस वीडियो को देखें.

Viral Video: जीवन में आप कभी न कभी किसी बैठक का हिस्सा जरूर रहे होंगे. चाहे वह स्कूल, कॉलेज या मोहल्ले की बैठक हो. लेकिन क्या आपने कभी कछुओं को बैठक करते हुए देखा है? अगर नहीं, तो यह वायरल वीडियो आपको दंग कर देगा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी के किनारे बहुत सारे छोटे-छोटे कछुए एक गोल आकार का घेरा बनाकर बैठे हुए हैं. सभी एक-दूसरे के पास-पास बैठकर एक-दूसरे को ऐसे देख रहे हैं, मानो जैसे वे किसी गंभीर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए इकट्ठा हुए हों. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कछुए अपना आधा शरीर हवा में उठाए हुए बैठे हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने वाले लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >