मिडिल ईस्ट संकट के चलते 100 उड़ानें रद्द, भारतीय यात्री परेशान

Flight Cancel : खाड़ी क्षेत्र के बड़े एयरपोर्ट्स पर कई उड़ानें अचानक रद्द होने से भारतीय यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्हें आखिरी समय में अपनी यात्रा का प्लान चेंज करना पड़ रहा है. एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है.

Flight Cancel : मिडिल ईस्ट के बड़े एयरपोर्ट्स के रास्ते होने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर क्षेत्रीय तनाव का असर साफ दिख रहा है. एयरस्पेस पाबंदियों के कारण एयरलाइंस अपने शेड्यूल बदल रही हैं. इससे भारतीय यात्रियों की भी उड़ानें रद्द हो रही है. उन्हें लंबी वेटिंग और बार-बार बदलती एडवाइजरी जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

दिल्ली, मुंबई हवाई अड्डों पर 100 उड़ानें रद्द

7 मार्च को दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं. अधिकारियों के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे से 35 डिपार्चर और 36 अराइवल उड़ानें रद्द कर दी गईं. वहीं दिल्ली हवाई अड्डे से 22 डिपार्चर और 17 अराइवलउड़ानें रद्द कर दी गईं. इससे यात्री परेशान नजर आए.

हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुला, 52,000 भारतीय वापस लौटे

भारत ने कहा है कि विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. विदेश मंत्रालय ने देर रात एक बयान जारी किया. इसमें कहा गया कि पूरे क्षेत्र में हवाई क्षेत्र के आंशिक रूप से खुलने के बाद 52,000 से अधिक भारतीय स्वदेश लौट आए हैं. मंत्रालय ने क्षेत्र के सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है.

यह भी पढ़ें : मोटी चमड़ी और मांस कड़वा… हम आसान शिकार नहीं: ईरानी हमले पर पहली बार बोले UAE के राष्ट्रपति

पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति अनिश्चित बनी हुई है क्योंकि अमेरिका और इजरायल ने ईरानी ठिकानों पर बमबारी जारी रखी है. वहीं तेहरान ने पूरे क्षेत्र में इजरायली ठिकानों और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर जवाबी कार्रवाई की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीयों की सहायता के लिए 24 घंटे चालू रहने वाली हेल्पलाइन स्थापित की गई है.

यह भी पढ़ें: ईरान से बदला लेगा सऊदी अरब? हमलों के बाद प्लानिंग में जुटे क्राउन प्रिंस, वर्ल्ड लीडर्स से की बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >