Viral Video : टाइम का लोचा! बीच रोड में सरकारी और प्राइवेट बस के ड्राइवर में पटका पटकी

Viral Video : वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि दो लोग आपस में लड़ रहे हैं. ये दोनों बस की टाइमिंग को लेकर पटका पटकी कर रहे हैं. देखें वीडियो.

Viral Video : हरियाणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. इसपर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं.  वीडियो शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि लड़ने वाले दोनों  लोग बस के ड्राइवर है. ये दोनों बस की टाइमिंग को लेकर मारपीट कर रहे हैं. एचआरटीसी बस ड्राइवर और प्राइवेट बस ड्राइवर के बीच बस के समय को लेकर विवाद हो गया. यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों सड़क पर ही पटका पटकी करने लगे. देखें वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स आता है. वह दूसरे शख्स पर फैट चला देता है. दूसरा शख्स उसकी शर्ट को पकड़ता है और जमीन पर पटक देता है. कुछ देर दोनों के बीच मारपीट होती है. इसके बाद लोग दोनों को लड़ने से रोकते नजर आते हैं.

यूजर वीडियो पर यूजर कर रहे हैं मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया यूजर वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जीता कौन? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा– एचआरटीसी बस ड्राइवर जीत गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >