Viral Video : पत्नी को प्रेमी नजरूल के साथ देख खौला पति समीर का खून, पकड़ने के लिए लगा दी जान की बाजी

Viral Video : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक अजीब खबर आई. यहां प्रेमिका के पति को बोनट पर लटका कर प्रेमी ने कार दौड़ा दी. इसके बाद प्रेमी पर पुलिस ने एक्शन लिया. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Viral Video : मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसमें एक युवक कार की बोनट पर लटका नजर आ रहा है, जबकि कार तेजी से सड़क पर चल रही है. वीडियो के वायरल होने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया. मामला पति-पत्नी और वो का निकला. दरअसल, एक युवक ने अपनी प्रेमिका के पति को कार से टक्कर मार दी. उसे बोनट पर लटकाकर कार दौड़ा दी. कुछ कार चालकों ने पीछा किया और किसी तरह कार रोक दी. करीब आधे घंटे तक बीच सड़क पर हंगामा हुआ.

प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित युवक की शिकायत पुलिस तक पहुंची. बिलारी थाना क्षेत्र निवासी आरोपी प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना कटघर के करूला निवासी समीर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी पत्नी का बिलारी के गांव मुंडिया भीकम निवासी नजरूल हसन उर्फ माहिर से प्रेम चल रहा है.

पत्नी को आरोपी के साथ देखा समीर ने

पीड़ित ने जो शिकायत में बात कही उसके अनुसार, बुधवार शाम करीब छह बजे आरटीओ ऑफिस के पास उसने अपनी पत्नी को आरोपी के साथ देखा. इसके बाद कार को रोकने के लिए इशारा किया. आरोपी नजरूल हसन ने समीर की ओर कार तेजी से चला दी. टक्कर से बचने की कोशिश उसने की, और बोनट पर चढ़ गया. इसके बाद आरोपी जरूरल ने कार सड़क पर दौड़ा दी जिसका वीडियो किसी ने बना लिया. यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >