Viral Video: सड़क पर कुत्तों की सुरक्षा में निकली बच्ची, वीडियो ने किया लोगों को हैरान

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नजर आ रहा है कि एक लड़की कुत्ते के ऊपर बैठकर रास्ता पार कर रही है. उसके साथ 3-4 और कुत्ते हैं, जो उसे चारों ओर से घेरकर रास्ता पार करा रहे हैं. देखें इस वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि एक छोटी सी बच्ची एक कुत्ते पर बैठकर रास्ते से जा रही है. उसके साथ 3 से 4 और कुत्ते जा रहे हैं. देखकर लग रहा है मानो लड़की राजकुमारी है और ये कुत्ते उसके सुरक्षा गार्ड हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़की एक कुत्ते के ऊपर बैठी हुई है. उसे चारों तरफ से दूसरे कुत्तों ने घेर रखा है. वे सभी मिलकर एक साथ रास्ता पार कर रहे हैं.

रास्ता पार करके वे सड़क के बीच में जहां जगह छोड़कर पेड़-पौधे लगाया जाता हैं, वहां पहुंचते हैं. कुत्ता वहां नीचे बैठता है और लड़की को नीचे उतारता है. उसके बाद वह उस जगह को चलकर पार करते हैं. एक बार उस जगह को पार करने के बाद कुत्ता फिर से जमीन पर बैठता है और लड़की को अपने ऊपर बैठा लेता है. इसके बाद सब साथ में वहां से चले जाते है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इस वीडियो को प्यार दिया है. साथ ही कुत्तों और लड़की के बीच की अनोखी दोस्ती की तारीफ की है.

यह भी पढ़े: Viral Video: टॉर्प बनने की खतरनाक टैकनिक, मेहंदी से बनाया बायोलॉजी डायग्राम, देखे वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >