Viral Video: गैस सिलेंडर लीक होने से घर में मची तबाही, वीडियो देखकर कांप जाएगा कलेजा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रूह कंपाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि घर के अंदर गैस सिलेंडर लीक हो रहा है. महिला जैसे ही घर के अंदर देखने आती है, तब तेज आग की लपटें उठती हैं. आगे क्या हुआ, जानने के लिए देखिए यह वायरल वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला रसोई घर के अंदर से सिलेंडर को घसीटकर घर के हॉल में लेकर आ रही है. सिलेंडर से तेजी से गैस निकल रहा है. वह धीरे से गैस सिलेंडर को जमीन पर रखती है और बाहर भाग जाती है. वीडियो में साफ तौर पर सिलेंडर से हल्के सफेद रंग का गैस को निकलते हुए देखा जा सकता है. महिला घर से बाहर दूर खड़ी होकर गैस के पूरी तरह खाली होने का इंतजार करती है.

एक बार जब गैस पूरी तरह खाली हो जाता है, तब महिला एक व्यक्ति के साथ घर के अंदर घुसते हुए नजर आती है. वह गैस सिलेंडर के पास जाती है और उसे उठाने लगती है. तभी अचानक से रसोई घर से आग की लपटें उठती हैं और पूरे घर में फैल जाती हैं. हालांकि घर के खिड़की दरवाजे खुले होने के कारण गैस घर से बाहर निकल गया था. जिस कारण आग की लपटें उठती हैं, तो वह फैलती जरूर है, लेकिन कम विकराल रूप में. महिला और आदमी को कुछ नहीं होता है. दोनों को घर के बाहर भागते हुए देखा जा सकता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं.

यह भी पढ़े: Viral Video: ट्रक का पहिया हुआ पंचर, तो आदमी ने निकाला अनोखा जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा सिर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >