Viral Video: सांप ने बाज का घोंट दिया गला, निकाल दी सारी हेकड़ी, भीषण जंग का वीडियो वायरल

Viral Video: बाज और सांप के बीच अकसर संघर्ष चलता रहता है. बाज की नजर और उसकी तेजी के सामने सांप की एक न चलती है. बाज को सांप का सबसे बड़ा दुश्मन भी माना जाता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सांप ने खूनी संघर्ष में बाज की सारी हेकड़ी निकाल दी. भीषण जंग के वीडियो को जब आप देखेंगे, तो दंग रह जाएंगे.

Viral Video: सोशल मीडिया पर सांप और बाज के बीच भीषण संघर्ष का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख पा रहे होंगे कि एक बाज ने सांप को अपने पंजे से जकड़ रखा है और बीच-बीच में अपनी नुकीली चोंच से सांप को मार भी रहा है. जिससे सांप लहूलुहान हो गया दिख रहा है. सीन को देखकर ऐसा लग रहा है कि बाज की पकड़ से सांप बच नहीं पाएगा.

सांप ने पलट दी बाजी

बाज के साथ जारी संघर्ष में एक समय सांप पूरी तरह से पस्त हो चुका था और जिंदगी की जंग हारने ही वाला था, लेकिन अचानक सांप ने बाजी पलट दी. जान बचाने के लिए सांप ने आखिरी प्रयास किया. वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप धीरे-धीरे बाज की गर्दन तक पहुंच जाता है और जोरदार तरीके से जकड़ लेता है. बाज को लपेटकर सांप जमीन पर पटक देता है. बाज उड़‍ने की लाख कोशिश करता है, लेकिन सांप उसे अपने कब्जे से आजाद नहीं होने देता. तेज-तर्रार बाज जमीन पर छटपटाने लगता है. दोनों के बीच खूनी संघर्ष में किसकी जीत और किसकी हार होती है, 34 सेकंड के वीडियो में दिखाई नहीं पड़ता है. लेकिन ये तो तय है कि सांप ने आखिरी समय में जो अपने दिमाग का इस्तेमाल किया, उससे बाज को नानी याद आ गई होगी.

सोशल मीडिया पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

बाज और सांप के बीच खूनी जंग वाले वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो को 20 मई 2024 को पोस्ट किया गया था. अब तक उस वीडियो को 29.5 मिलियन लोगों ने देख लिया है और बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. एक यूजर ने लिखा, “अपने शत्रु को कभी कम मत आंकिए.” एक ने लिखा, “अपने भोजन के साथ मत खेलो.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >