Viral Video: गर्दन तक पानी, सिर पर नवजात, मां-बाप का संघर्ष देख भर आएंगी आंखें

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके देखने के बाद लोगों की आंखें नम हो रही हैं.वीडियो में नजर आ रहा है कि बारिश के पानी से पूरा इलाका डूब गया है. पानी का स्तर लोगों की गर्दन तक आ गया है. ऐसे में एक पिता अपने बच्चे को सिर पर उठाकर इलाके से बाहर जा रहे हैं.

Viral Video: मां-बाप अपने बच्चों की सलामती के लिए कभी-कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं कि शब्द काफी नहीं रह जाते हैं उनके संघर्षों और बलिदानों की कहानी बता पाने के लिए.सोशल मीडिया पर एक ऐसे माता-पिता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें जरूर नम हो जाएंगी. वीडियो में नजर आ रहा है कि भारी बारिश के कारण इलाके में पूरा पानी भर गया है. पानी का स्तर इतना ज्यादा है कि लोगों की गर्दनों तक पानी पहुंच चुका है. इसके ऊपर से चारों ओर केवल कचरा नजर आता है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. इलाके में रहना खतरे से खाली नहीं है.

इसी बीच एक महिला और आदमी अपनी नवजात बच्चे को सिर पर उठाकर उसी गंदे कचरे से भरे पानी के अंदर से जाते हुए नजर आते हैं. आदमी ने बच्चे को पानी से दूर ऊपर उठाकर रखा है. वहीं उसके पीछे उसकी पत्नी है, जिसने पीछे से उसके कंधे को पकड़कर रखा है. दोनों आराम से सावधानी बरतते हुए इसी तरह से आगे बढ़ते रहते हैं. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है. लोगों ने पति-पत्नी और बच्चे की सलामती की प्रार्थना की है.

यह भी पढ़े: Heavy Rain Alert: 4,5,6,7 अगस्त तक भारी बारिश, इन राज्यों में गरज के साथ पड़ेंगे छींटे, आईएमडी का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >