Viral Video: 30 सेकंड में सब खत्म, थाली तो आई लेकिन खाने से पहले आ गई मौत; वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स अपने परिवार के साथ खाना खाने किसी रेस्टोरेंट पर जाता है. थाली ऑर्डर की जाती है, लेकिन जब तक थाली आती शख्स की मौत हो जाती है. अचानक हुए हादसे पर वहां मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं. अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है.

Viral Video: सोशल मीडिया एक्स पर 54 सेकंड का दुखद वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दिल दहला देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है, कुछ लोग रेस्टोरेंट में बैठे दिख रहे हैं. वेटर आता है और ऑर्डर लेकर जाता है. तभी एक युवक अपनी कुर्सी से उठकर दूसरी ओर जाता है. जबकि दूसरी कुर्सी पर बैठा एक अन्य शख्स अपनी कुर्सी को आगे खींचता है और फोन निकालकर कुछ चेक करता है. अब तक सब कुछ सामान्य चल रहा है. लेकिन कुछ देर बाद चश्मा पहना व्यक्ति अपनी छाती पर हाथ रखता है और देखते-देखते टेबल पर ही गिर जाता है. परिवार वाले उसे उठाकर बैठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन तब तक कथित रूप से शख्स की मौत हो चुकी रहती है. उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. वीडियो इंदौर का बताया जा रहा है. वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं.

वीडियो देख हैरान हुए यूजर

सोशल मीडिया पर शख्स की अचानक मौत का वीडियो जंगल की आग की तरह फैल रहा है. वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर हैरान हो रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ लोगों ने तो अपना अनुभव भी साझा किया है. एक शख्स ने लिखा, “पता नहीं आजकल ऐसे ही अचानक से इंसान की जान चली जा रही है, लेकिन सरकार किसी की जांच नहीं करवा रही है कि आखिर किस वजह से ऐसा हो रहा है. कम से कम बीमारी का पता तो चले.” वीडियो को 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के साथ यूजर ने लिखा, “इंदौर का एक रेस्टोरेंट – दोपहर 2 बजे… फोन पर बात हो रही है, खाने का आर्डर दिया गया, थाली तो आई लेकिन खाने से पहले मौत आ गई. केवल 30 सेकंड में सब खत्म.. जिंदगी इतनी अनिश्चित है कि पता नहीं किस पल ऊपरवाले का बुलावा आ जाए.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >