Viral Video: बारिश से जलमग्न सड़क पर कुत्ते का जलवा, सर्फिंग करते हुए वीडियो वायरल

Viral Video: जलमग्न सड़क पर सर्फिंग करते हुए एक कुत्ते का वीडियो सामने आया है. वीडियो में कुत्ते एक फिल्मी हीरो के अंदाज में पानी पर सर्फिंग करते हुए नजर आता है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा है और कुत्ते की तारीफ की है. देखिए इस वीडियो को.


Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बहुत ही अनोखा और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क बारिश के पानी से पूरी तरह जलमग्न हो गई है. लोग दिक्कतों का सामना करते हुए सड़क से आ-जा रहे हैं. इस बीच एक व्यक्ति स्कूटर चला कर आता हुआ दिखाई देता है. वहीं उसके पीछे से एक कुत्ता भी आता हुआ नजर आता है, जो एक सर्फिंग बोर्ड की तरह दिखने वाले किसी चीज पर खड़ा है.

व्यक्ति ने उसके इस अनोखे बोर्ड की रस्सी की मदद से स्कूटर ���े साथ बांध कर रखा है. जब व्यक्ति स्कूटर चलाता है, तो उसके पीछे बोर्ड भी खिंचता हुआ आने लगता है. कुत्ता खड़ा होकर इस बोर्ड का राइड करने लगता है. उसके चेहरे पर एक अलग सी चमक नजर आती है. उसे देखकर साफ पता चलता है कि उसे इस यह करने में बेहद मजा आ रहा है. देखिए इस वीडियो को.

यह भी पढ़े:Viral Video: ‘जंगल का राजा’ होगा अपने घर में! शेरनी का रौद्र रूप देख भीगी बिल्ली बना शेर, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >