Viral Video: किराया चाहिए तो जल्दी चलो! भैंसों की सवारी करता दिखा कुत्ता, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में कुत्ते को भैंस की सवारी करते देखा जा सकता है. आप भी देखिए कुत्ते के इस अनोखी सवारी के वायरल वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक कुत्ते को 2 भैंसों की पीठ के ऊपर खड़े होकर रास्ते से गुजरते हुए देखा जा सकता है. जिसे लोग रास्ते पर रुक-रुक कर देख रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि 2 भैंस एक साथ चल रहे हैं, दोनों के बीच न के बराबर दूरी है. उनके ऊपर एक कुत्ता खड़ा है. कुत्ते ने दोनों भैंसों पर अपना दो-दो पैर रखा है. उसे देखकर लग रहा है जैसे वह मालिक है और भैंसें उसके सेवक हैं. तीनों इसी तरह बहुत दूर तक जाते हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देख हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video : मालिक ने नौकर पर छोड़ दिया पालतू शेर, 20 सेकंड का वीडियो है बहुत ही खौफनाक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >