Viral Video : 100 साल पीछे के युग में दिल्ली, बारिश के बाद का वीडियो देखकर ठोक लेंगे सिर

Viral Video : दिल्ली के कई इलाकों में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है. बारिश के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में लोगों के कमर के ऊपर तक पानी नजर आ रहा है. देखें एक वीडियो जो भयावह नजर आ रहा है.

Viral Video : दिल्ली के कई इलाकों में बारिश से जलजमाव हुआ और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई. बारिश के बाद के वीडियो सामने आए. इन वीडियो के माध्यम से लोगों ने अपनी परेशानी जाहिर की. एक वीडियो की चर्चा काफी हो रही है. Arvind Sharma @sarviind नाम के यूजर ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा– ऐसे लग रहा है, जैसे 100 साल पीछे के युग में रह रहे हैं. शुक्रिया भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता. शाहदरा पुल, दिल्ली…देखें ये वायरल वीडियो आप भी.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स स्कूटी धकेल रहा है. स्कूटी पानी में डूबी हुई है. केवल उसका हेडलाइट बाहर है. स्कूटी पर एक बच्चा था जिसे उसने उतार दिया. वीडियो के पीछे से आवाज आ रही है कि कुछ अलग सा फील…ये शाहादरा पुल के नीचे का नजारा है. स्कूटी के आगे एक रिक्शा है जिसपर कुछ लड़कियां बैठी हैं. बताया जा रहा है कि पैसे देकर यह रास्ता पार किया जा रहा है. वीडियो के पीछे से आवाज आ रही है कि पहली बार 50 रुपये देकर पुल पार किया हमने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >