Viral Video: मस्तमौला नाच रहा था दूल्हा, दुल्हन ने निकाली चप्पल; आगे जो हुआ हैरान हो जाएंगे

Viral Video: शादी का दिन दूल्हे और दुल्हन के लिए बेहद खास होता है. हर पल को खास और यादगार बनाने की कोशिश होती है. डांस और मस्ती शादी के समारोह को आकर्षक बना देता है और उसमें भी अगर दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर उतर जाएं तो महफिल में चार चांद लग जाता है. सोशल मीडिया पर इस समय शादी का एक बेहतरीन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा मस्तमौला अंदाज में डांस करता दिख रहा है. लेकिन अगले ही पल दुल्हन ने उसके साथ जो किया उसे वो जिंदगी भर कभी नहीं भूल पाएगा.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं, एक दूल्हा अपनी धुन में डांस कर रहा है. नाचने में इतना मशगूल दिख रहा है कि उसे इस बात की परवाह भी नहीं है कि उसे लोग देख रहे हैं. मेहमानों के बीच दूल्हा जमकर नाचता दिख रहा है. डांस करते-करते दूल्हा, दुल्हन के पास पहुंच जाता है. देखकर ऐसा लग रहा है, मानो वो दुल्हन को डांस के ललकार रहा हो.

दुल्हन ने उतारा चप्पल और…

शादी समारोह में मौजूद मेहमान दूल्हे के डांस को देखकर मजे ले ही रहे थे, लेकिन अगले कुछ क्षण के बाद जो हुआ, उसे देख सभी हैरान रह गए. डांस करते-करते दूल्हे ने दुल्हन को ललकारा. फिर क्या था, दुल्हन ने अपना चप्पल उतारा, फिर उतर गई अखाड़े में. उसके बाद दुल्हन ने जो डांस दिखाया, वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए. दूल्हा और दुल्हन के बीच डांस का कंपटीशन शुरू हो गया. फिर क्या था दोनों ने स्टेज तोड़ डांस दिखाया.

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

दूल्हे और दुल्हन के डांस वीडियो को Eshika नाम के यूजर ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया. 31 सेकंड के वीडियो को अब तक 99.2K लोगों ने देख लिया. जबकि वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी आ रहे हैं. वीडियो शेयर करने के साथ-साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, “मटक-मटक कर नाच रहा था दूल्हा फिर दुल्हन ने चप्पल निकाली, फिर जो हुआ वह देखने लायक था.” वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट्स किया और लिखा, “मुझे लगा चप्पल निकाल के बढ़िया से कुटान हुई है.” एक ने लिखा, “हमें लगा कुटाई होगी लेकिन वक्त ही बदल गया.” एक अन्य ने लिखा, “बहुत अच्छी जोड़ी है, नहले को दहला मिला हैं.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >