Viral Video : शादी की इतनी खुशी! दुल्हन के सामने उछल-उछलकर नाचने लगा दूल्हा

Viral Video: सोशल मीडिया पर बारातियों के नागिन डांस और अजीबोगरीब हरकतें खूब वायरल होती हैं. ऐसे डांस देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं और खूब मजे लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिर वायरल हुआ है. दूल्हे के डांस का वीडियो देखकर आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे.

Viral Video: सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो शादी का है. इसमें दूल्हा कूद–कूदकर डांस करता नजर आ रहा है. शादी के सीजन में सोशल मीडिया पर डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं जिसपर यूजर मजेदार कमेंट करते हैं. ऐसा ही यह वीडियो है जिसपर लोग मजे ले रहे हैं. इस वीडियो में दूल्हा मस्त अंदाज में डांस करता नजर आ रहा है, जिसे देखकर दुल्हन मुस्कुरा रही है. दूल्हे का डांस इतना शानदार है जिसे वहां मौजूद लोग देखकर तारीफ करने लगे. देखें वायरल वीडियो.

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा जैसे ही दुल्हन के पास पहुंचता है, वह जोर-जोर से मजेदार अंदाज में नाचने लगता है. वह दुल्हन को भी साथ नचाने की कोशिश करता है, लेकिन दुल्हन उसका हाथ झटककर इनकार कर देती है और मुस्कुराने लगती है. इसके बाद दूल्हा अकेले ही जोर-जोर से डांस करने लगता है और मेहमान तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाते हैं. उसके अजीबोगरीब डांस मूव्स देख दुल्हन शर्म से पानी-पानी हो जाती है. दूल्हा उछल-उछलकर मजेदार अंदाज में डांस करता है. यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @vipin.kumar1764 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और हजारों लोग इसे देखकर हंसी से लोटपोट हो चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >