Viral Video: चीन में तांडव मचा रहा कोरोना, फर्श पर लेटे दिखे मरीज, बेहोश होते डॉक्टरों का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज अस्पताल के फर्श पर लेटे दिख रहे हैं. यही नहीं वीडियो में इलाज कर रहे डॉक्टरों को बेहोश होते भी देखा जा सकता है. वीडियो में एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीज को इलाज करता दिख रहा है.

चीन में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से तांडव मचाना शुरू कर दिया है. वहां से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, उसे देखकर कोरोना के प्रकोप को आंदाजा लगाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर चीन में कोरोना की तबाही के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि अस्पताल में मरीज कैसे फर्श पर लेटे हुए हैं.

कोरोना ने चीन को किया तबाह, बेहोश हो रहे डॉक्टर, तो फर्श पर लेटे दिखे मरीज

सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज अस्पताल के फर्श पर लेटे दिख रहे हैं. यही नहीं वीडियो में इलाज कर रहे डॉक्टरों को बेहोश होते भी देखा जा सकता है. वीडियो में एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित मरीज को इलाज करता दिख रहा है, लेकिन अचानक बेहोश हो जाता है. वीडियो देखकर ही चीन में कोरोना की स्थिति को समझा जा सकता है. हालांकि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहे हैं, उसकी पुष्टि हम नहीं करते हैं. लेकिन मीडिया में जो रिपोर्ट है चीन को लेकर वह काफी डराने वाली है.

चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा

चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या में अचानक इजाफा हुई है. पूर्वी बीजिंग में एक शवदाहगृह के बाहर कई लोग कड़ाके की ठंड में खड़े नजर आ रहे हैं. कोरोना के मामले ऐसे वक्त में बढ़ रहे हैं जब सरकार ने व्यापक विरोध प्रदर्शनों के बीच पिछले महीने कोविड-19 से जुड़ी सख्त पाबंदियों में ढील देना शुरू कर दिया. एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में रोज करीब 150 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है.

चीन के बाद भारत में भी बढ़ा कोरोना का खतरा

चीन सहित कई अन्य देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से भारत में भी महामारी को लेकर चिंता बढ़ गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना संक्रमण को लेकर एक हाई लेवल बैठक की. जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निबटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पॉल ने कहा, कोरोना को लेकर सरकार सतर्क है. बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए डॉ पॉल ने कहा, जिसने भी अबतक बूस्टर डोज नहीं ली है, वह जल्द से जल्द ले लें.

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नये मामले

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 131 नये मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,76,330 पर पहुंच गई है, जबकि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घटकर 3,408 रह गई है. आंकड़ों के अनुसार, भारत में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.80 प्रतिशत है. देश में अभी तक कुल 4,41,42,242 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >