Viral Video: आधा भारत नहीं जानता कि चिम्पांजी कैसे करता है ब्रश, जान जाएगा तो आज ही खरीद लेगा टूथब्रश

Viral Video: चिम्पांजी का ब्रश करते हुए वीडियो सामने आया है. जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है कि एक चिम्पांजी भी दांतों को ब्रश करना पसंद करता है. आप भी देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: चिम्पांजी को आपने चिड़ियाघर या जंगलों में उछल-कूद करते और पेड़ पर चढ़ते तो शायद कभी न कभी तो जरूर देखा होगा. लेकिन आपने क्या कभी किसी चिम्पांजी को इंसानों की तरह दांतों को ब्रश करते हुए देखा है? यदि नहीं, तो यह वायरल वीडियो आपको हैरान कर देगा.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चिम्पांजी हाथों में ब्रश लेकर खड़ा है. वह खुद को आईने में देखते हुए आराम-आराम से दांतों को ब्रश कर रहा है. उसके ब्रश करने के अंदाज को देखकर लगता है कि वह चिम्पांजी नहीं बल्कि एक इंसान है.सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लोग खुद को चिम्पांजी की सराहना करने से रोक नहीं पा रहे हैं. इस वीडियो को अब हजारों लोगों ने देखा है.

यह भी पढ़े: Viral Video : भोलेनाथ और बजरंगबली की मुलाकात! नाग को देखते ही बंदर ने सिर झुका लिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >