Viral Video: मछली चुराने के जुर्म में बिल्ली हुई गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: थाईलैंड की एक बिल्ली को मछली चुराने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया. देखें यह वायरल वीडियो.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बड़ा ही अजीबो-गरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक बिल्ली को मछली चुराने के जुर्म में गिरफ्तार कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह मामला थाईलैंड का है, जहां एक बिल्ली को मछली चुराना बहुत भारी पड़ गया. दरअसल, हुआ यूं कि एक बिल्ली कई दिनों से बिना किसी को भनक लगे मछलियां चुरा रही थी, जिससे लोग पूरी तरह से परेशान हो गए थे. लोगों को पता ही नहीं था, आखिर मछलियां गायब हो कहां जा रही हैं. अंत में, परेशान होकर लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की.

जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को जब चेक किया गया, तब पाया कि एक बिल्ली बिल्डिंग में खड़े स्कूटी से मछली चुरा कर भाग रही है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. सोशल मीडिया पर इस मासूम से मुजरिम के वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है और @pinkvilla नाम के अकाउंट द्वारा पोस्ट किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: तलाक की खुशी में पत्नी का पुतला बनवाकर पति ने की पार्टी, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >