Viral Video: नीला ड्रम देखकर कांप गई दूल्हे की आत्मा, शादी में दुल्हन की सहेलियों का अनोखा तोहफा

Viral Video: दुल्हन की सहेलियों ने उसे शादी के दिन नीला ड्रम तोहफे में दिया, जिसे देखकर दूल्हा समेत सभी हैरान रह गए. देखें इस वीडियो को.

Viral Video: नीला ड्रम तो आपको याद ही होगा. मेरठ मर्डर केस के बाद पुरुषों के बीच इस ड्रम का अलग ही खौफ देखने को मिलता है. नीले ड्रम से जुड़ा एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन सज-संवर कर स्टेज पर बैठे हुए हैं. लोग आकर उन्हें उपहार और आशीर्वाद दे रहे हैं.

तभी दुल्हन की सहेलियां भी स्टेज पर आती हैं और उनके लिए सबसे अलग और हटकर तोहफा लाती हैं. जिसे देख दूल्हे के साथ-साथ वहां खड़े सभी लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती हैं. दरअसल, दुल्हन की सहेली उसके लिए नीला ड्रम लाती है. अपनी सहेलियों का अनोखा तोहफा देख दुल्हन हंसने लगती है. इसके बाद सभी साथ में लड़की तस्वीरें खिंचवाते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: बोतल से पानी पीते हुए सांप का वीडियो हुआ वायरल!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >