Viral Video: दुल्हन ने लगा दी दूल्हे की पगड़ी में आग! महंगी पड़ सकती थी आतिशबाजी, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया में शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन की आतिशबाजी में दूल्हे की पगड़ी चलने लगी. सोशल मीडिया में यूजर्स इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं.

Viral Video: शादी के मौके पर कुछ अलग करना एक तरह का ट्रेंड चल पड़ा है. अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए लोग अजीब-अजीब हथकंडे अपनाते हैं. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि शादी समारोह के दौरान कार के सन रूफ से बाहर निकलकर दूल्हा-दुल्हन आतिशबाजी कर रहे हैं.

सुलग गई दूल्हे की पगड़ी

वीडियो में दिख रहा है कि वेडिंग कपल एक ओपन रूफ वाली कार में सवार हैं. दुल्हन ने टॉय गन फायर किया, इसी के साथ काफी चिंगारी आस-पास निकलने लगी. इसके बाद लगे हाथ दूल्हा भी अपने टॉय गन से फायर करने लगता है. इस दौरान दुल्हन के गन से निकली चिंगारी से दूल्हे की पगड़ी में आग लग गई. आग फैलती इससे पहले आस-पास खड़े लोगों ने उसकी पगड़ी को उतारकर दूर फेंक दी. ऐसी हरकत से बड़ा हादसा होने का खतरा था.

https://twitter.com/gharkekalesh/status/1925147449301037470

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को एक्स के प्लेटफॉर्म से @gharkekalesh के आईडी से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अब तक 40 हजार के करीब लोगों ने देख लिया है. वीडियो पर कई यूजर्स ने बड़े मजेदार कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘शादी का मतलब शादी नहीं होता है, शोबाजी होती है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘लुगाई और टोपी जलती है तो जलने दो मैं तो अनार चलाऊंगा.’ एक और यूजर ने लिखा ‘शादी में आग लगाना इसे कहते हैं.’

Also Read: Viral Video: दरवाजे के अंदर खड़ा था ‘यमराज’, देखते ही सिर पर पैर रखकर भागा युवक, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >