Viral Video : जंगल में नहा रहा था लड़का, अचानक आ गया बड़ा सांप, वीडियो देखकर दिल दहल जाएगा

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक नदी में लड़के नहाते नजर आ रहे हैं. इस बीच एक बड़ा सांप आ जाता है. आप भी देखें ये वीडियो.

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो काफी डरवना है. वीडियो में नजर आ रहा है कि नदी बह रही है. नदी के बगल में ऊंचा चट्टान है. वहां काफी पेड़ है. कुछ लड़के वहां नहा रहे हैं और एन्जॉय कर रहे हैं. इस बीच इनमें से एक लड़का चट्टान पर चढ़ जाता है और रील बनाने लगता है. वह अपनी मस्ती में था. इसके बाद जो हुआ वह डराने वाला है. हरे–भरे पेड़ों के पीछे से एक बड़ा सांप निकलता वीडियो में नजर आ रहा है. ऐसा लग रहा है कि सांप ने उस लड़के को छू लिया. ऐसा करने से वह डर गया और भागने लगा. वहां मौजूद लड़के भी अपनी जान बचाकर भागे. देखें वीडियो.

इस वीडियो को Bhanu Nand @BhanuNand नाम के यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा–अब यह भाई कभी जंगलों में नहाने नहीं जाएंगे, इनकी जंगलों में रील बनाने की एक बीमारी खत्म हो गई. इस वीडियो पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि जिंदा निगल जाएगा, हर जगह इंसान कम से कम जंगल तो जानवरों के लिए छोड़ दो. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये एआई जेनरेटेड वीडियो हो सकता है. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >