Viral Video: बीमार पिता का सहारा बना बेटा, वीडियो देखकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

Viral video: मध्य प्रदेश में एक छोटा बच्चा अपने बीमार पिता को लेकर अस्पताल पहुंचता है. वहां डॉक्टर उसके पिता को पानी चढ़ाने के लिए कहते हैं. इसके बाद बच्चा खुद ही पानी की बोतल हाथ में लेकर अपने पिता को पानी चढ़ाने लगता है. आप भी देखिए, कैसे एक नन्हा बेटा अपने पिता का सहारा बनता है.

Viral video: हर माता-पिता मुश्किल के समय अपने बच्चों की ढाल बनकर खड़े रहते हैं. जिस वजह से बच्चों के लिए उनके माता-पिता किसी सुपरहीरो से कम नहीं होते हैं. उन्हें पता होता है कि चाहे कुछ भी हो जाए, उनके माता-पिता हमेशा उनके साथ हैं. ऐसे में यदि उनके सुपरहीरो को कुछ हो जाए तो बच्चे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं.

अस्पताल लेकर पहुंचा बेटा

ऐसे ही एक बच्चे और पिता का वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि व्यक्ति अस्पताल के बेड पर लेटा हुआ है. उन्हें पानी चढ़ाया जा रहा है. वहीं बेड पर उनका छोटा सा बेटा हाथों में उस पानी की बोतल को लेकर खड़ा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ सरकारी अस्पताल का है, जहां एक छोटा सा बच्चा अपने पिता की तबियत बिगड़ने पर उन्हें अकेले बिना किसी की मदद के अस्पताल में लेकर आया. जिसके बाद डॉक्टर ने व्यक्ति का इलाज करना शुरू किया. डॉक्टर व्यक्ति की कमजोर हालत देखते हुए उसे पानी चढ़ाने लगे.

कुछ इस तरह नन्हा बेटा पिता का सहारा बना

ज्यादा मरीज होने और अस्पताल में दवाई चढ़ाने वाले स्टैंड की कमी होने के कारण उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि वह बोतल को कहां रखें. बच्चे को जब यह पता चला, तब वह अपने पिता के बिस्तर पर खड़ा हो जाता है. उसके बाद बोतल को खुद हवा में तब तक उठा कर रखता है, जब तक कि बोतल पूरी तरह से खाली न हो जाए. यह देख बच्चे के पिता भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral video: वाह रे प्यार, सूटकेस में प्रेमिका, हॉस्टल में एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >