Viral Video: बॉक्सर कंगारू! पंच बैग पर मारा ऐसा किक, इंटरनेट पर मच गई धूम

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कंगारू का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में कंगारू पंच बैग पर किक चलाता नजर आ रहा है. लोगों ने इसे काफी पसंद किया है. कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट भी किया है.

Viral Video: सोशल मीडिया में जानवरों के वीडियो हमेशा ही सनसनी फैलाते हैं. कभी कोई प्यारा पल, तो कभी अनोखी हरकत. जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. वायरल वीडियो में एक कंगारू पंच बैक में किक प्रैक्टिस करता नजर आ रहा है. यह दृश्य इतना मजेदार और दिलचस्प है कि इसे देखते ही लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं. कंगारू की शक्तिशाली किक और बॉक्सिंग स्टाइल ने लोगों का न सिर्फ मनोरंजन किया, बल्कि यह भी साबित किया कि कंगारू के किक में कितनी ताकत होती है. वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है. कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया है. लोगों ने वीडियो को काफी पसंद किया है.  

पंच बैग पर किक मारता नजर आया कंगारू

वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक शेड के नीचे पंच बैग टंगा हुआ है. उसके पकड़े एक कंगारू खड़ा है. अचानक से कंगारू ने हवा में उछाल भरी और एक जोरदार किक पंच पैग में मार दी. कंगारू के दोनों पैरों की मार से बैग हवा में आगे पीछे होने लगा. वीडियो देखकर लग रहा है कि कंगारू किसी प्रोफेशनल किक बॉक्सर की प्रैक्टिस कर रहा हो. कंगारू अपने मजबूत पैरों के विख्यात है. उसके किक में गजब का जोर होता है. आमतौर पर कंगारूओं की आपसी लड़ाई या क्यूट हरकतों वाले वीडियो काफी वायरल होते हैं. लेकिन, यह प्रैक्टिस वाला क्लिप कुछ अलग है. यह यूजर्स को भी काफी पसंद आ रहा है.

वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो को अब तक 2.80 लाख लोगों ने देख लिया है. करीब 6 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसपर कई लोगों ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘यह कंगारू अपनी किक स्किल को मजबूत कर रहा है.’  एक और यूजर ने लिखा ‘वो अपनी पूंछ पर खड़े होकर दोनों पैरों से किक चला रहा है.’हालांकि वीडियो को देखकर कुछ यूजर्स ने इसे फेक करार दिया है. हालांकि हम इसकी सत्यता का दावा नहीं करते, ऐसे वीडियो एआई जेनरेटेड भी हो सकते हैं. लेकिन इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे क्लिप तनाव कम करते हैं. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >