Viral Video: जन्म लेते ही उठ खड़ा हुआ नन्हा हाथी, जश्न मनाता नजर आया पूरा झुंड, वायरल हो रहा वीडियो

Viral Video: वीडियो में दिख रहा है कि नये मेहमान के जन्म के बाद पूरा झुंड खुशी से झूम रहा है. हथिनी और उसके बच्चे को घेरकर पूरा झुंड खड़ा हो गया है. सभी हाथी बच्चे को अपनी सूंड से छूकर मानो आशीर्वाद दे रहा हैं.

Viral Video: इंसान ही नहीं जानवर भी बच्चे के जन्म का जश्न मनाते हैं. किसी नवजात के जन्म में पूरा झुंड मां और बच्चे को घेरकर उनका अभिवादन करता है. खुशियां मनाई जाती है. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक हथनी ने बच्चे को जन्म दिया है. जन्म लेने के बाद पूरा झुंड एक जगह इकट्ठा हो जाता है और तेज आवाज निकालकर खुशिया मनाता नजर आ रहा है.

नये मेहमान के स्वागत में जश्न

वीडियो में दिख रहा है कि नये मेहमान के जन्म के बाद पूरा झुंड खुशी से झूम रहा है. हथिनी और उसके बच्चे को घेरकर पूरा झुंड खड़ा हो गया है. सभी हाथी बच्चे को अपनी सूंड से छूकर मानो आशीर्वाद दे रहा हैं. पूरे हाथियों के झुंड में खुशी की लहर है. एक मिनट 36 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि जन्म के बाद नन्हा हाथी उठने की कोशिश कर रहा है लेकिन वो सफल नहीं हो रहा है. इसके बाद कुछ देर के बाद वो उस खुले मैदान में दौड़ता नजर आ रहा है. लोगों को यह प्यारा सा वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

लोगों ने वीडियो को किया पसंद

सोशल मीडिया पर यह वायरल वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स ने वीडियो पर काफी कमेंट किया है. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE के आईडी से शेयर किया गया है. इसे अब तक 70 लाख से ज्यादा यूजर्स ने देख लिया है. 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. कमेंट की तो बाढ़ सी आ गई है. वीडियो लगातार वायरल हो रहा है.

कई लोगों ने किया कमेंट

वायरल हो रहे इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘मां का प्यार सबसे गहरा सामाजिक बंधन होता है. आपका परिवार आपके अस्तित्व का आधार होगा.’ एक और यूजर ने लिखा ‘कैसे वे सब जश्न मनाने के लिए एक साथ आ गए.’ एक और यूजर ने लिखा ‘यह शुद्ध पारिवारिक माहौल है, जो पूरी तरह से हृदयस्पर्शी है.’ सोशल मीडिया पर हाथियों के प्यारे से परिवार के वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. कई लोगों ने वीडियो को अमेजिंग बताया है, किसी ने कमेंट में इमोजी के साथ वाऊ लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >