Viral Video : अंडे बचाने के लिए ट्रैक्टर के आगे कूद गई पक्षी, दिल जीत लेगा ये वीडियो

Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मां की ममता और किसान की दयालुता नजर आती है. खेत जोतते समय एक पक्षी अंडों को बचाने के लिए पंख फैलाकर ढाल बन जाती है. वीडियो में देखें इसके बाद क्या हुआ.

Viral Video : बॉलीवुड का एक डायलॉग मां से बड़ा कोई योद्धा नहीं होता…केवल डायलॉग नहीं है. यह असल जिंदगी में भी देखने को मिल जाता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप इस  डायलॉग के बारे में खुद समझ जाएंगे. वीडियो में नजर आ रहा है कि एक पक्षी अपनी जान दांव पर लगाकर बच्चे की रक्षा कर रही है. मां चाहे तो मौत से भी अपने बच्चों को वापस ले आए. देखें आखिर क्या है वायरल वीडियो में ऐसा.

क्या नजर आ रहा है वायरल वीडियो में

चाहे इंसान हो, जानवर या पक्षी, मां तो मां होती है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किसान ट्रैक्टर से खेत में हल चला रहा है. वहीं पास में एक पक्षी ने अंडे दिए हैं. अंडों को बचाने के लिए वह पक्षी ट्रैक्टर को रोकने का भरपूर प्रयास करती वीडियो में दिख रही है. वीडियो में नजर आ रहा है कि जैसे ही ट्रैक्टर पक्षी के पास आता है, वह पंख फैलाकर अंडों के सामने ढाल बनकर खड़ी हो जाती है. ऐसा इसलिए ताकि उन्हें बचा सके. फिर ट्रैक्टर चालक जो करता है, वह दिल छू लेने वाला है. वह रुक जाता है और अंडों को सुरक्षित रहने देता है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: बांस को कच्चे केले की तरह खाने लगा पांडा, वीडियो देखकर फटी रह जाएंगी आंखें

ट्रैक्टर चालक उस जगह को छोड़ देता है जहां पक्षी अंडों के साथ बैठी होती है और बाकी खेत जोतता है. उसकी दयालुता से पक्षी निश्चिंत होकर पंख समेट लेती है, लेकिन अंत तक अंडों के पास से हटती नहीं, अपनी संतानों की रक्षा में डटी रहती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video: कबूतरी को कबूतर ने किया प्रपोज, फूल देकर किया मुहब्बत का इजहार, दिल को छू लेगा यह वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >