Viral Video: शेरनी पर लकड़बग्घों का हमला, ‘सुपरमैन’ की तरह एंट्री मार शेर ने मचाई खलबली, देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर शेर और शेरनी से जुड़े कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिसे यूजर खूब पसंद भी करते हैं. एक समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लकड़बग्घों के चंगुल में फंसी शेरनी को शेर ने शानदार तरीके से बचाता है. शेर की एंट्री मात्र से लकड़बग्घों में खलबली मच जाती है.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते हैं, एक शेरनी लकड़बग्घों की झुंड में फंसी नजर आती है. शेरनी बचने की लाख कोशिश करती है, लेकिन लकड़बग्घों ने उसे चारों ओर से घेर रखा है और नोचने की लगातार कोशिश करते दिख रहे हैं. मुश्किल में फंसी शेरनी बचाव के लिए आवाज लगाती है, लेकिन लकड़बग्घे उसे नोच डालने के लिए आतुर दिख रहे हैं. लेकिन कुछ ही सेकंड में मामला पलट जाता है. शेरनी पर भारी पड़ते लकड़बग्घों में खलबली मच जाती है. उन्हें भय से इधर-उधर भागते देखा जा सकता है.

शेर ने लकड़बग्घों से शेरनी को बचाया

लकड़बग्घों की झुंड में फंस चुकी शेरनी की कराहने की आवाज जब शेर के कानों में सुनाई पड़ती है, तो उसने भयंकर आवाज करते हुए एंट्री मारी. शेर की दहाड़ और रौद्र रूप को देखते ही लकड़बग्घों में खलबली मच जाती है. शेरनी पर अपनी ताकत दिखा रहे लकड़बग्घों को शेर के आते ही भागने के लिए रास्ते नहीं मिल रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर ने एक लकड़बग्घे को अपने खतरनाक पंजे में जकड़ रखा है. हालांकि इसके बावजूद ��कड़बग्घे हार मानने के लिए तैयार नहीं दिख रहे और शेर पर हमला करने की कोशिश करते हैं. लेकिन शेर को निकला जंगल का राजा, उसकी एक दहाड़ ही काफी है, जान लेने के लिए. बहरहाल वीडियो में शेर और लकड़बग्घों के बीच भीषण युद्ध होता दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >