Viral Video: कर्म करने जाता हूं, कांड हो जाता है! वाहन से लटकते बच्चे का वीडियो देखकर नहीं रुकेंगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक छोटे से बच्चे को हाथों से खींचने वाली गाड़ी को खींचने की कोशिश करते देखा जा सकता है. लेकिन गाड़ी खींचने के चक्कर में वह खुद हवा में लटक जाता है. देखिए इस वीडियो को.

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं. कुछ वीडियो हमें हंसाते हैं तो कुछ वीडियो हैरान कर देते हैं. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं.

वीडियो में दिख रहा है कि एक छोटा सा बच्चा घर के बाहर खड़ी हाथ से खींचने वाली गाड़ी को देख रहा है. गाड़ी के ऊपर बहुत सारा घास रखा हुआ है. वह गाड़ी के पास जल्दी से चलकर आता है और उसे हाथ से पकड़कर उठाने की कोशिश करता है. लेकिन गाड़ी के वजन ज्यादा होने के कारण वह उसे उठा नहीं पाता है, उल्टा गाड़ी ही उसे ऊपर खींच लेती है.

इसके बाद बच्चा हवा में गाड़ी के सामने वाले हैंडल को पकड़कर लटका हुआ नजर आता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों को खूब हंसाया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video:कुएं में गिरा बच्चा, कांप गया मां का दिल, सड़कों पर घूम-घूमकर मदद मांगती दिखी मादा तेंदुआ, रुला देगा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >