Viral Video: नन्हे हाथी की कबड्डी, औंधे मुंह गिरा; फिर मम्मी से लिपट गया, क्यूट वीडियो ने जीता दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें जंगल का नन्हा सुपरस्टार, एक छोटा सा हाथी, कबड्डी खेलता नजर आ रहा है. घने जंगल और पहाड़ियों के बीच खुले मैदान में यह नन्हा हाथी अपनी मम्मी, एक विशालकाय हाथी के साथ मस्ती में डूबा है. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब यह छोटा खिलाड़ी पक्षियों के झुंड को भगाने की कोशिश में औंधे मुंह धड़ाम से गिर पड़ता है. फिर क्या, रोते-रोते अपनी मम्मी के पास चला गया, जहां उसे ढेर सारा प्यार और दुलार मिला.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे नन्हे हाथी के वीडियो में देखा जा सकता है, घने पहाड़ियों के बीच खुले मैदान में कुछ जंगली जानवर नजर आ रहे हैं, जिसमें एक विशालकाय हाथी और उसका नवजात बच्चा भी दिख रहा है. बच्चा, चाहे किसी का हो, बहुत प्यारा होता है और उसकी नटखट बहुत पसंद आती है. वीडियो में हाथी के बच्चे को कुछ पक्षियों के साथ कबड्डी खेलते हुए देखा जा सकता है. दरअसल नन्हा हाथी, पक्षियों की झुंड को भगाने की कोशिश करता दिख रहा है.

पक्षियों के साथ खेलने के दौरान औंधे मुंह गिरा नन्हा हाथी

वीडियो में देखा जा सकता है, नन्हा हाथी, पक्षियों को भगाने की पूरी कोशिश करता है. लेकिन ये क्या…नन्हा हाथी अचानक जमीन पर औंधे मुंह गिर जाता है. फिर उठते ही अपने मम्मी के पास भागकर चला जाता है. वीडियो को राजू कुमार नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. 11 मई को डाले गए वीडियो को अब तक 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई लाख लोगों ने वीडियो को देख लिया है.

वीडियो पर आ रहे मजेदार कमेंट्स

नन्हे हाथी के वीडियो को देखकर यूजर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “अले ले ले मेला छोटा सा प्याला सा बच्चा गिल गया.” एक ने लिखा, “दूसरे को परेशान करेगा तो यही होगा.” एक ने लिखा- “ये छोटा हाथी बहुत उधम मचाया है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >