इस बंदे को 21 तोपों की सलामी! कमाल का लगाया दिमाग, वायरल हो रहा देसी जुगाड़ का वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक देसी जुगाड़ के वीडियो सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल वायरल हो रहा है. इस बंदे ने जो जुगाड़ भिड़ाया है वो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Viral Video: दुनिया में एक जुगाड़ तकनीक होती है. यह एक ऐसी तकनीक है जिससे बड़े-बड़े पेचीदा मामले भी चुटकियों में सुलझ जाते हैं. मुश्किलों भरा काम बड़ी आसानी से हो जाता है. जुगाड़ तकनीक का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बंदे ने ऐसा देसी जुगाड़ भिड़ाया है जिससे उसका कठिन का भी बड़ी आसानी से हो जा रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसे जुगाड़ु बंदों के काम की खूब सराहना मिल रही है.

कमाल का लगाया देसी जुगाड़

इस बंदे ने ऐसा देसी जुगाड़ लगाया की सोशल मीडिया पर इसके दिमाग की जमकर तारीफ हो रही है. लोगों ने इसके वीडियो को खूब लाइक किया है. जमकर कमेंट आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि बांस को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के लिए इसके क्या दिमाग लगाया है. बंदे ने एक अतिरिक्त व्हील को लेकर कई सारे बांस को अपनी मोटरसाइकिल में ऐसे फिट किया है कि उसे लंबे और भारी बांस को ले जाने में जरा भी परेशानी नहीं हो रही है.

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर लाइक और कमेंट भी किया है. वीडियो के कैप्शन में एक इमोजी बनाकर बिहार लिखा हुआ है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर @rareindianclips की ओर से शेयर किया गया है.

कई यूजर्स ने किया कमेंट

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इस पर कमेंट किया है. एक यूजर ने लिखा ‘क्या जुगाड़ है.’ एक यूजर ने लिखा ‘न्यू कार डिजाइन टेस्ट’. इसी तरह कई यूजर्स ने इमोजी बनाकर अपना रिएक्शन जाहिर किया है.

also Read: Viral Video: दुल्हन ने लगा दी दूल्हे की पगड़ी में आग! महंगी पड़ सकती थी आतिशबाजी, वीडियो वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >