Viral Video: ‘छावा’ मूवी के खजाने की कहानी ने मचाया धमाल, चढ़ा ‘सोने की खुदाई’ का बुखार, रातभर चला ‘फावड़ा फेस्टिवल’

Viral Video: ”छावा’ फिल्म की खजाने की कहानी ने सनसनी मचा दी. लोगों पर ‘सोने की खुदाई’ का बुखार चढ़ा और रातभर ‘फावड़ा फेस्टिवल’ चला. टॉर्च की रोशनी में लोगों ने खेत में सोने के सिक्कों की तलाश की.

Viral Video: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने भारत में अब तक 571 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. दर्शकों को फिल्म की ऐतिहासिक कहानी बेहद पसंद आ रही है, जिससे लोगों का ध्यान खींचा गया है.

बुरहानपुर में खजाने की खोज का जुनून फिल्म के प्रभाव के चलते बुरहानपुर में एक अजीब घटना देखने को मिली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें स्थानीय ग्रामीण रात के अंधेरे में टॉर्च और मेटल डिटेक्टर के सहारे खेतों में खुदाई करते नजर आ रहे हैं. उन्हें उम्मीद थी कि वहां सोने के सिक्के मिल सकते हैं.

इतिहास और अफवाहों का असर बुरहानपुर, जो मुगलकाल में एक समृद्ध शहर था, के बारे में कहा जाता है कि यहां मुगलों का सिक्का बनाने का कारखाना था. ‘छावा’ फिल्म के एक दृश्य में छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और औरंगजेब (अक्षय खन्ना) के बीच बुरहानपुर में असीरगढ़ किले के पास दबे हुए सोने के खजाने का जिक्र किया गया है. इसी दृश्य ने ग्रामीणों को खेतों में खुदाई करने के लिए प्रेरित किया.

रातभर चला खुदाई का सिलसिला वायरल वीडियो में ग्रामीणों को शाम 7 बजे से लेकर सुबह 3 बजे तक टॉर्च और मेटल डिटेक्टर के साथ खुदाई करते हुए देखा गया. सोने के सिक्के पाने की उम्मीद में बड़ी संख्या में लोग खेतों में जमा हो गए.

पुलिस की चेतावनी

 वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और अवैध खुदाई को रोकने के लिए चेतावनी जारी की. हालांकि, अब तक वहां से कोई ऐतिहासिक खजाना मिलने की पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: 14 साल की उम्र में शुरू किया ट्यूशन, आज शेयर मार्केट से करोड़ों कमा रहीं कविता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >