Viral Video: अद्भुत देसी जुगाड़! बाइक को बना दिया ई-रिक्शा, सोशल मीडिया पर मची धूम

Viral Video: देसी जुगाड़ कमाल की चीज है. इसके सहारे बेकार पड़े सामानों से भी काफी कुछ बनाया जा सकता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक जुगाड़ु बंदे ने टायर से ठंडी हवा देने वाला कूलर बना दिया.

Viral Video: भारत में गजब-गजब देसी जुगाड़ देखने को मिलते हैं. इसकी मिसाल एक बार फिर देखने को मिली है. एक बंदे ने पुरानी बाइक को ई-रिक्शा में बदलकर सबको हैरान कर दिया है. इस अनोखे देसी जुगाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, और लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक मोटरसाइकिल का रीमॉडल करके ई-रिक्शा का रूप दिया गया. इस जुगाड़ के लिए बाइक के पिछले हिस्से में एक हल्का ढांचा जोड़ा गया, जिसमें दो पहिए और बैठने की व्यवस्था की गई. ई-रिक्शा में चार से छह लोगों के बैठने की जगह भी है. इसमें छत भी लगाई गई है, जो बारिश और धूप से बचाव करती है.

गजब का देसी जुगाड़

देसी जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लाल रंग की मोटरसाइकिल को शख्स ने मोडीफाइड कर ई-रिक्शा में बदल दिया है. यह देखने में काफी आकर्षक लग रहा है. यह देसी जुगाड़ से काफी सस्ते में एक ई-रिक्शा बनकर तैयार हो गई है. वीडियो को @I_Am_AmeerAbbas के आईडी से शेयर किया गया है. इसे काफी लोगों ने पसंद किया है.

यहां देखें वीडियो

वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘यह तो हाई स्पीड ट्रेन बन गया.’ वीडियो के कैप्शन पर लिखा है ‘भाई ने बाइक को ही ई रिक्शा बना दिया.’

Also Read: Viral Video: बच्चे पर आई मुसीबत तो बाघ से भिड़ गई मादा भालू, एक मां से बड़ा रक्षक कोई नहीं, वायरल हो रहा वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >